नगर पालिका में झूला झूल गया।

गीता गोयल , जो कि स्वतंत्र जनता राज पार्टी से चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ रही थी, 8 वोट से विजय घोषित की गई। इसमे इन्होंने भाजपा की क्षेत्रये अध्यक्ष एवं महिला भाजपा की प्रेदेश अध्यक्ष रही भाजपा नेत्री लज्जारानी गर्ग को 8 मतो से करारी हार दी। 

सुबह करीब 10 बजे से ही पिलखुवा में वोट की गिनती शुरू कर दी गयी थी। जैसे जैसे समय बिताने लगा मतगणना की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे। शुरुआत में गीता गोयल ने काफी बढ़त बनाई हुई थी पर जैसे जैसे समय बीतता गया, यह बढ़त काम होती गई। इसी के चलते, बढ़त कम होते देख भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दोबारा मतगणना करने की बात की। यह मतगणना 3 बार की गई, जीसके बाद गीता गोयल को जीता घोषित कर दिया गया। गीता गोयल को 9836 वोट मिले, लज्जारानी गर्ग को 9828 वोट मिले,शाहिन को 7198 वोट मिले, शबाना बेगम को 5641 वोट मिले, ज्योति गुप्ता को 4598 वोट मिले, विमला को 2559 वोट मिले, प्रभा को 635 वोट मिले, संगीत को 456 वोट मिले, अनीता को 395 वोट मिले, ओर रेखा को 328 वोट मिले। 

जैसे ही प्रत्याशियों को अपनी जीत के बारे में पता चलता गया, वसे वसे ही पिलखुवा में जश्न का माहौल बनता गया।

देखिये कैसे जीत की खुशी मनाते हुए पिलखुवा की जनता गीता गोयल के घर के बाहर।

Information source: hindustan paper

Leave a comment

search previous next tag category expand menu location phone mail time cart zoom edit close